उत्तर प्रदेश विवाह अनुदान योजना: ऑनलाइन आवेदन
उत्तर प्रदेश विवाह अनुदान योजना का शुभारम्भ राज्य सरकार द्वारा किया गया है | इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा गरीब परिवार की बेटियों की शादी के लिए 51000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी | इस योजना के तहत राज्य के केवल अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति ,अन्य पिछड़ा वर्ग ,अल्पसंख्यक ,सामान्य वर्ग के परिवारों की बेटियों को ही शामिल किया जायेगा | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ जी प्रदेश के आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवार की लड़कियों की शादी के लिए इस योजना का संचालन कर रहे है | इस UP Shadi Anudan Yojana 2021 के अंतर्गत विवाह हेतु किये जाने वाले आवेदन में पुत्री की आयु शादी की तिथि को 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए और वर की आयु शादी के समय 21 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए | इस योजना के तहत एक परिवार से अधिकतम 2 लड़कियों हेतु अनुदान अनुमन्य होगा | यूपी विवाह अनुदान योजना का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के गरीब लोग को आर्थिक रूप से कमज़ोर है पैसे न होने की वजह से अपनी बेटी की शादी नहीं कर पाते |इस बात पर ध्यान देते हुए राज्य सकरार ने उत्तर प्रदेश विवा...